Home मनोरंजन हलचल Important Days (महत्वपूर्ण दिवस) Yamunanagar : हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई

Yamunanagar : हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई

0
Yamunanagar : हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई

Haryana Day on 1 November, Yamunanagar Hulchul

Happy Haryana Day

Yamunanagar Hulchul : एक नवंबर 1966 को पूर्वी पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य का गठन हुआ था। तबसे लेकर आज की तारीख तक हरियाणा में काफी बदलाव आ गया हैं। कभी इसकी पहचान रेतीले और कीकर के जंगल तक सीमित थी पर आज हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में चाहे वह खेल हो, राजनीति या फिर अंतरिक्ष हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। कांग्रेस के भगवत दयाल शर्मा पहले मुख्यमंत्री बने।

22 जिलों वाले इस राज्य ने खेलों में अलग पहचान बनाई है। कुश्ती, मुक्केबाजी, हॉकी और निशानीबाजी जैसे खेलों में यहां के खिलाड़ियों का कब्जा है। योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार, संदीप सिंह, बबीता फोगाट जैसे दिग्गज खिलाड़ी इंटरनैशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला भी हरियाणा की धरती पर ही पैदा हुई थीं।

हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।

यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। इसमें महाभारत का युद्ध भी कुरुक्षेत्र में हुआ (जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था)। वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ।

Bookmark Yamunanagar Hulchul website www.yamunanagarhulchul.com for Distt Updates