Home धर्म | समाज Yamunanagar : भगवान हर मुश्किल समय में हमारे साथ हैं : शर्मा

Yamunanagar : भगवान हर मुश्किल समय में हमारे साथ हैं : शर्मा

0
Yamunanagar : भगवान हर मुश्किल समय में हमारे साथ हैं : शर्मा
ब्राह्मण परिसंघ के संस्थामपक पुरुषोत्तम दास शर्मा।

Yamunanagar Hulchul : God is always with us : Sharma

यमुनानगर हलचल। हरियाणा ब्राह्मण परिषद की 472वीं मासिक मीटिंग संस्थापक पुरुषोत्तम दास शर्मा के निवास स्थान पर हुई। भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर दीपोत्सव और आरती करते हुए मीटिंग का आगाज किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए शर्मा ने सभी का नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2021 सभी के लिए मंगलमय हो और बीते वर्ष कोरोना महामारी के दौरान देश को जितनी भी आर्थिक, धार्मिक व सामाजिक हानि हुई है, भगवान श्री परशुराम जी उन्‍हें ठीक करें। उन्‍होंने कहा कि यह पहली बार ही हुआ है जब भगवान के घर भी ताला लग गया था परंतु भगवान डाक्‍टरों के रूप में लोगों के बीच मौजूद थे। इसलिए हमें हर पल भगवान का सिमरन कर उन्‍हें धन्‍यवाद करना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि कड़ाके की सर्दियां चल रही है और बारिश के भी आसार हैं तो ठंड का और बढ़ना लाजमी है। ऐसे में हमें छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़े पहनाने चाहिए और पांव में हर समय जूते डालकर रखने चाहिए।

.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog