यमुनानगर में कोरोना वायरस के 27 एक्टिव केस

#यमुनानगर_हलचल। जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि जिला यमुनानगर में अब नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के 27 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित 9 नए केस आज आए हैं। यह सभी केस पुराने केसों के साथ संक्रमण से सम्बन्धित हैं। उन्होंने बताया कि 5 नए कोरोना संक्रमित केस दशमेश कालोनी में, 2 कोरोना संक्रमित केस जम्मू कालोनी में, एक कोरोना संक्रमित केस प्रहलादपुरी एवं फर्कपुर में पाया गया है। इन 9 नए कोरोना संक्रमित केसों में से दो महिला केस हैं।
उपरोक्‍त के अलावा जिलाधीश ने पानी बचाव को लेकर जिलावासियों से अपील भी की है कि वे पानी के नलों को जरूरत होने पर ही चलाए और जब पानी की जरूरत न हो तो नलों की टूटियों को अवश्य बंद कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी की बूंद-बूंद कीमती है और पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति नलों पर टुलू पम्प न लगाएं। इससे दूसरे लोगों को पानी के लिए असुविधा होती है।

Visit us at https://www.yamunanagarhulchul.com/ #YamunanagarHulchul #Yamunanagar_Hulchul #यमुनानगरहलचल #यमुनानगर_हलचल

Previous articleएयरटेल, जियो और आइडिया-वोडाफोन के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, इनमें मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा की सुविधा
Next article12 जून को कहां-कहां रहेगी बिजली गुम