18 जुलाई को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का घेराव करेंगे रेलवे कर्मचारी

दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के मुख्यालय में हुई उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की मीटिंग
दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के मुख्यालय में हुई उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की मीटिंग

यमुनानगर। दिल्‍ली स्थित भारतीय मजदूर संघ मुख्‍यालय में उत्‍तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की एक मीटिंग हुई। इसमें जगाधरी वर्कशाप के URKU के पदाधिकारियों ने भी हिस्‍सा लिया। URKU कारखाना मंडल महामंत्री देवशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का घेराव 18 जुलाई को किया जाएगा। यह घेराव रेलवे कर्मचारियों की कई लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है। मीटिंग में जगाधरी वर्कशॉप से URKU के प्रधान देव शंकर, श्यामलाल, सुरेंद्र राणा, नायाब सिंह, अशोक गुप्ता, अभिनीत मिश्रा, जगदीश कुमार ने हिस्‍सा लिया।
ये हैं मुख्‍य मांगे :
1. NPS समाप्त करना
2. पुरानी पेंशन चालू करना
3. 12 घंटा गेट मेन कि डयूटी समाप्त करना
4. 1 जून, 2016 से सभी एरिया का भुगतान करना
5. रेल साथी की सुरक्षा का ध्‍यान देना
6. 24000 न्यूनतम वेतन करना

दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के मुख्यालय में हुई उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की मीटिंग yamunanagar hulchul sangh 1 yamunanagar hulchul sangh 2

 

Previous articleश्रद्धापूर्वक मनाया पंचम ‌पातशाह साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व
Next articleब्राहमण समाज को एकजुट रहने का किया आह्वान