-
5 वार्डों के 15 कर्मचारियों व 20 कचरा बिनने वालों को नगर निगम ने किया सम्मानित
-
नेहरू पार्क में आयोजित किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
Yamunanagar Hulchul : शहर को स्वच्छ व साफ बनाने को अपने वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को अब नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके हर वार्ड तीन कर्मचारियों को चुना जाएगा। जो अपने वार्ड में सबसे बेहतर काम कर रहे हैं। इसी संबंध में बुधवार को नेहरू पार्क में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें नगर निगम मुख्य साफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चौपड़ा, सीटीएल मंगलेश कुमार, टीसीओ (टाउन कमेटी ऑर्गेनाइजेशन) हेमलता, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और 15 में नवंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किय गया। इनके अलावा नगर निगम में रजिस्टर्ड कचरा बिनने वालों को भी कंबल व पीपीई किट देकर उनका सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन नगर निगम महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर किया गया।