Home जिले के समाचार गांव बकाना में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

गांव बकाना में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

0
गांव बकाना में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित
रादौर में आप पार्टी की बैठक में भाग लेते आप पार्टी के कार्यकर्ता।
रादौर। गांव बकाना में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुरुक्षेत्र लोकसभा पर्यवेक्षक प्रशांत जायसवाल ने की। हरियाणा जोडों अभियान के अंतर्गत की गई बैठक में महिलाओं ने बढचढ कर भाग लिया। इस अवसर पर हल्का प्रधान नरेशलाल कांबोज ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 3 साल में ही प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करके दिखाया है और अपने घोषणापत्र में किए गए 80 प्रतिशत से ज्यादा वायदे पुरे कर दिए है। जबकि हरियाणा में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लोग हर क्षेत्र में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कमलेश कांबोज बकाना ने कहा कि दिल्ली की तरह स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पैंशन हरियाणा में भी की जाए। केजरीवाल सरकार के कामों क ो घर घर पहुंचाकर पार्टी से जोडा जाएगा। पर्यवेक्षक प्रशांत जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 2019 के चुनाव में सरकार बनाएगी। किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलवाएगी। जो हरियाणा बनने के 52 साल तक भी नहीं दिया गया। इस अवसर पर राजबीर, सुरेन्द्र, रणजीत, शर्मिला, वंदना, सरिता, कमलेश, प्रवीणा, सुधा, शिला, मीनाक्षी, पिंकी, सविता, गीता, अर्पिता, राजकली आदि उपस्थित थे।