अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी किया काबू

accused arrect in yamunanagar by yamunanagar police

यमुनानगर हलचल। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जिला पुलिस को अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इन्चार्ज वरिंदर वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि रटौली रोड के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कपिल, मुख्य सिपाही सतबीर सिंह, कुलदीप सिंह, रवि कुमार की टीम का गठन किया गया।

टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में जिसकी पहचान जिला पानीपत के गांव सींक पातरी निवासी वंशराज पुत्र कृष्ण हाल वासी स्टार लाइट होटल जगाधरी के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Previous articleसंदिग्धों की निगरानी हेतु लगवाएं सीसीटीवी कैमरा
Next articleपीआरएसआई ने किया डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित