Yamunanagar News – सेवा दर्शन कार्यक्रम में बच्चों ने बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक विकास का दिया परिचय
Ravinder Punj, Jagadhri Hulchul. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जगाधरी के प्रचार विभाग व सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में सेवा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। न्यू जैन नगर कालोनी में संचालित वात्सल्य बाल संस्कार केंद्र नन्हें मुन्नों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष नवीन गुलाटी, जिला संरक्षक तरूण, नगर सेवा प्रमुख लक्ष्य बिंद्रा व सह जिला प्रचारक अंकित ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र से हुई। इसके उपरांत बौद्धि खेल करवाए गए। जिसके जरिए शब्द प्रशिक्षण व जरनल नॉलेज को बढाने के बारे में बताया गया। इसके उपरांत चंदन ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को उर्जा से ओतप्रोत कर दिया। बालिका अराध्या, अनू, नताशा, अनन्या, व सोनाक्षी ने सच्चा वीर बना दे मां गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। वैशाली ने संगठन की शक्ति पर आधारित कहानी प्रस्तुत की। जिसकी सभी ने सराहना की। अनीता व अनू ने श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत सभी ने कल्याण मंत्र की प्रस्तुति दी।
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष नवीन गुलाटी ने बताया कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए जिले में कई जगहों पर वात्सल्य बाल संस्कार केंद्र चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद महिलाओं व बेटियों को निःशुल्क सिलाई सीखाई जाती है। भारत सेवक नगर में योग सेंटर चलाया जा रहा है। बच्चों के बौद्धि, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए प्रतिदिन दो घंटें की कक्षा लगाई जाती है। जिसमें सेवानिवृत बहन रितू जैन द्वारा बच्चों को सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित शिक्षा दी जाती है। समाज में समरसता को बढावा दिया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा व संस्कार का भाव भी बच्चों में विकसित किया जा रहा है।








