- रक्तदान करके किसी की कीमती जिंदगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह रहे शिविर में मुख्य अतिथि
- जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह व राकेश चांदना रहे विशिष्ट अतिथि
Ravinder Punj, Jagadhri. संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 18 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ और संत निरंकारी मिशन के संयोजक बलराज मित्तल ने रिबन काट कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह, प्रचारक महात्मा राकेश चांदना, ज्ञान प्रचारक महात्मा गुरनाम सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं का बैज लगाकर हौसला बढ़ाया गया। शिविर में निरंकारी भाई-बहनों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। सुबह से ही रक्तदान देने वालों की लम्बी कतारे लगनी शुरू हो गई थी। शिविर में 123 यूनिट रक्त सिविल अस्पताल रक्त केंद्र यमुनानगर से आई टीम द्वारा एकत्रित किया गया। इस अवसर रक्तदाताओं को धन्यवाद कार्ड, प्रमाण पत्र व पौष्टिक अल्पाहार दिया गया।
जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवता की सेवा में लगा हुआ है। कोरोना काल में भी जब भी हमें रक्त की जरूरत हुई हम ने निरंकारी मिशन से मांग की तो इन्होंने साथ के साथ सेवादारों को ब्लड बैंक भेजा और मानवता की सेवा में निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करके किसी की कीमती जिंदगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण की स्वच्छता के लिए पौधे लगाने की भी अपील की है।
संयोजक महात्मा बलराज मित्तल ने बताया कि इंसान का रक्त ही इंसान की जान बचा सकता है इसका और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का यह कथन कि रक्त नालियों में नहीं, इंसान की नाड़ियों में बहे, को चरितार्थ कर रहे है और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आगे बताया कि निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी स्थान पर है। फाउंडेशन द्वारा 1986 से आरंभ हुई परोपकार की यह मुहिम, महा अभियान के रूप में आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में चरमोत्कर्ष पर है। अब तक आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 14 लाख से अधिक यूनिट ब्लड इकट्ठा किया जा चुका है।
मुख्यातिथि अमर सिंह ने कहा कि आज लोग हिंसा कर एक दूसरे का खून बहा कर सड़कों पर बिखरा रहे है, इधर संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान जैसे पुण्य कार्य कर लोगों की जान बचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है। देश के लिए जिए, देश के लिए काम करे। छोटे छोटे कार्य कर हम देश की सेवा कर सकते है। यही कार्य आज निरंकारी मिशन ने रक्तदान शिविर लगाकर किया है। रक्तदान करने से हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी रक्तदान करने की प्रेरणा मिलती है। निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान, सफाई अभियान, पौधरोपण व अन्य सराहनीय कार्य किए जाते है।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!








