रक्षाबंधन के उत्सव ने बढ़ाई बजारों की रौनक

Yamunanagar Hulchul Logo

Yamunanagar News – बहनों ने खरीदी तरह-तरह की राखियां भाइयों के लिए, गिफ्ट्स की दुकानों पर भी दिखा उत्साह

Goon Katyal, Yamunanagar. रक्षाबंधन का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों और गिफ्ट्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बहनों द्वारा भाइयों के लिए रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियों की खरीदारी की जा रही है, वहीं भाइयों के लिए खास तौर पर तैयार गिफ्ट पैक्स और चॉकलेट हैम्पर्स भी खूब बिक रहे हैं।

दुकानदारों के अनुसार, इस बार ट्रेडिशनल राखियों के साथ-साथ कार्टून कैरेक्टर्स, लाइटिंग और फोटो राखियों की भी मांग बढ़ी है। साथ ही कई दुकानों पर इको-फ्रेंडली राखियां भी उपलब्ध हैं।

गिफ्ट आइटम्स की बात करें तो पर्सनलाइज्ड मग्स, वॉचेज़, चॉकलेट बास्केट्स, कुशन सेट्स और स्किनकेयर गिफ्ट्स पर ग्राहकों का खास ध्यान है। कई दुकानदारों ने राखी के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी रखे हैं जिससे खरीदारों की दिलचस्पी और बढ़ रही है।

त्योहार के चलते बाजारों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए गए हैं और साथ ही साथ हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं बहनों और बच्चों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का भी निर्णय लिया है।

Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!

Previous articleविशेष अभियान चलाकर सब्जी मंडी को किया जाएगा साफ व चकाचक – सुमन बहमनी
Next articleसतर्कता ही ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय – कमलदीप गोयल