स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी कॉलेज की छात्राओं का जोशीला मार्च

Yamunanagar Hulchul Logo

Yamunanagar News – “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा डीएवी कॉलेज परिसर

- छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर निकाला अनुशासित मार्च

Shine Bhatia, Yamunanagar. डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य और भावनाओं से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने शिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाकर उत्साहपूर्ण मार्च निकाला। पूरे कॉलेज परिसर में “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे, जिससे वातावरण देशभक्ति से भर गया।

मार्च के दौरान छात्राओं का अनुशासन और चेहरे पर झलकती देशप्रेम की चमक ने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता संग्राम के दौर और पुराने समय के मार्च-पास्ट की याद दिला दी। शिक्षकों ने भी छात्राओं के साथ कदम मिलाकर इस जोश को और बढ़ा दिया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के उत्साह और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को न केवल अपने देश के प्रति गर्व करना सिखाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए भी प्रेरित करते हैं।


Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!

Previous articleडीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने किया सांझा रेडियो 90.8 एफएम का दौरा
Next articleडीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने किया विज्ञापन एजेंसी का शैक्षिक दौरा