ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी : डॉ प्रीत गर्ग

रादौर में नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग लोगों से जल बचाने को लेकर लोगों को जानकारी देते हुए। 
रादौर में नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग लोगों से जल बचाने को लेकर लोगों को जानकारी देते हुए। 

यमुनानगर (रादौर)। भाजपा महिला मोर्चा मंडल रादौर द्वारा मंडलाध्यक्ष व नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग के निर्देशन में शुक्रवार को जल बचाओं मुहिम चलाई गई है। जिसमें मुख्य रूप से महामंत्री रीना, रानी देवी, शंकुतला, शशि, वर्षा,ऊषा, कविता, सोनिया व स्थानीय लोगों ने अपना भरपुर सहयोग किया।

रादौर में नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग नलों पर टैब लगाने के बारे में लोगों को बताते हुए। 
रादौर में नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग नलों पर टैब लगाने के बारे में लोगों को बताते हुए।

डॉ प्रीत गर्ग ने बताया कि अगले 10 वर्षों तक हमारी पृथ्वी 4 डिग्री और गर्म हो जाएगी। हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे है। इसलिए हम सभी को ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए अपना हरसंभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने घर घर जाकर लोगों से पानी बचाने की अपील की और आहवान किया कि नल खुले छोडकर व्यर्थ पानी न बहाए। अपने नलों पर टैब जरूर लगाए। जरूरत पडने पर ही नल खोलकर पानी का इस्तेमाल करें। व्यर्थ पानी बहाने से गंदेे पानी की निकासी की समस्या पैदा हो जाती है। जरूरत पडने पर ही पानी का इस्तेमाल करे। पानी का दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं। व्यर्थ पानी बहाने से वाटर लैवल हर वर्ष नीचे जा रहा हैं। जिस कारण आने वाले वर्षों में पीने के पानी की गंभीर समस्या खडी होने जा रही हैं।
yamunanagar hulchul kidsland play school

Previous articleसमाज को आगे बढाने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और नशे से दूर रखना जरूरी : पोटली
Next articleभाजपा ने अपने चुनावी वायदे पूरे नही किये : रविन्द्र