विधायक बलवंत सिंह ने कृष्णा मंदिर के हॉल के लिए दिए 11 लाख

यमुनानगर (साढौरा)। कृष्णा मंदिर में निर्माणाधिन हॉल का निर्माण पूरा करने के लिए विधायक बलवंत सिंह ने 11 लाख का अनुदान देने की घोषणा की। मंदिर कमेटी द्वारा रविवार रात को आयोजित अभिंनदन समारोह में विधायक ने यह घोषणा की। इस हॉल के निर्माण के लिए इससे पहले भी विधायक बलवंत सिंह ने 10 लाख दिए थे। विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सभी के समान विकास की नीति पर चल रही है। संत श्री लाल सेवक सभा के ललित अदलखा, मनोज मेंहदीरत्ता व सांई दास कालड़ा ने इस अनुदान के लिए विधायक का आभार प्रकट किया। मौके पर नवीन भसीन, सुमत जैन, मुकेश गर्ग, भीष्म चुघ, सूरज ओबराए, पंकज चुघ, प्रेम भसीन, जीवंद राम चुघ, नरेश व अमर लाल भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट : कुलदीप हर्ष
IMG 20180716 WA0283
Previous articleबच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश
Next articleधर्मबीर कण्डरौली ने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया