यमुनानगर (साढौरा)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्लयूडी मेकैनिकल कर्मचारी यूनियन की भवन एवं मार्ग शाखा के खंड स्तरीय चुनावों में अख्तर अली को प्रधान चुना गया है। प्रांतीय महासचिव नरेन्द्र धीमान की अध्यक्षता में हुए इन चुनावों में रामकुमार को चेयरमैन, अनिल को वरिष्ठ उपप्रधान, ठाकुर सिंह को सचिव, कुलवंत सिंह को वित्त सचिव व सितार को मुख्य संगठनकत्र्ता चुना गया। नरेन्द्र धीमान ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों के केस की सही तरीके से पैरवी न करने के कारण हजारों कच्चे कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इसलिए सरकार को अब मजबूती से सुप्रीम कोर्ट में इनकी पैरवी करके इनका भविष्य अंधकारमय होने से बचाना चाहिए। मौके पर संजय शर्मा, प्रदीप सिंह, रमेश, अशोक व हुकम चंद उपस्थित थे।






