एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी जगाधरी में विद्यार्थियों ने मनाया पारंपरिक दिवस

यमुनानगर/जगाधरी। विद्यार्थियों में आपसी प्रेम व सहयोग बढ़ाने के लिए एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी में शनिवार  को विद्यार्थियों ने  पारंपरिक दिवस मनाया. जिसमे विधार्थी विभिन्न  पारम्परिक वेशभूषा परिधान में नजर आये।
yamunanagarhulchul sd
विधार्थी उत्तर प्रदेश , पंजाब , हरियाणवी, राजस्थानी , आसाम, बंगाली, कश्मीर , आंध्रा प्रदेश , गुजराती रूप में नजर आये।   इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदेशो की बोलियां भी बोली और विभिन्न प्रदेशो के लोक गीतों पर गीत व नृत्य पेश करते हुए सभी को गदगद कर दिया।  इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और कैमरे के सामने पोज दिए।
yamunanagarhulchul sd 8
विद्यार्थियों ने  विभिन्न  पारम्परिक वेशभूषा परिधान में मनमोहक अदा से उपस्थित विद्यार्थियों व अध्यापकों  को मंत्रमुग्ध किया। निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता  ने   कहा की भारत में विभिन्न पारम्परिक वेशभूषा व अलग अलग बोलियां होने के कारण भी हम सब भारतीय एक है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए बढ़ – चढ़कर भाग लें।  इस मौके पर एसडी इंस्टीटूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी जगाधरी के समस्त स्टाफ सदस्य थे।
yamunanagarhulchul sd 5
yamunanagarhulchul sd 7
yamunanagarhulchul sd 3
Previous articleहरियाणा के राज्यपाल से सम्मानित गुरु नानक खालसा कॉलेज की योगा टीम का हुआ हार्दिक अभिनन्दन
Next articleआल इंडिया कांग्रेस कमेटी मैंबर श्याम सुंदर बत्रा ने विजेताओं को किया सम्मानित