न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा पर सेमिनार

यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर में डी.जी.पी. हरियाणा श्री बी.एस.संधु के निर्देेशानुसार एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। थाना पफर्कपुर के एस.एच.ओ. पृथ्वी सिंह, हैड कांस्टेबल अमिता एवं शाम सिंह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं, महिलाओें की सुरक्षा के बारे में सचेत करना एवं उचित निर्देश देना था। इसमें छात्राओं को ‘दुर्गा शक्ति एप’ की विस्तृत जानकारी दी गई। यह एप महिलाओं की सुरक्षा के लिए है इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी महिला किसी भी आपातकालीन स्थिति में इसका इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से केवल एक रेड बटन क्लिक करने पर वे सीध पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से इस एप के इस्तेमाल एवं उपयोगिता की जानकारी के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया। छात्राओं द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधन किया गया।
yamunanagarhulchul nh 3 1
स्कूल प्रबंधक जी.एस.शर्मा ने इस अत्यंत महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए सभी की सराहना की तथा कहा कि हमारी पुलिस सदा देशवासियों के सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। हमें भी सदा इनका सहयोग करना चाहिए।
स्कूल प्रधनाचार्या डॉ. बिन्दु शर्मा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं मंे असुरक्षा बढ़ती जा सही है ऐसे समय में पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। यह एप महिलाओं की सुरक्षा में कापफी मददगार साबित होगी। उन्होंने माननीय डी.जी.पी. एवं उनके सभी सहयोगियों का इस बहुमूल्य जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया।
Previous articleखंड व जिला स्‍तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट में DPS ने मारी बाजी, अब राज्य स्तरीय टूर्नामेंट पर नजर
Next articleबहुदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी