एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी में हुई अंत: सदन शतरंज प्रतियोगिता

यमुनानगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी में अंत: सदन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के लड़कों का लड़कियों ने  हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में नेहरु सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू सदन की ओर से धु्रव गोयल और अंकुश ने प्रथम स्थान पाया। शिवाजी सदन के मानिक व अश्विनी ने दूसरा स्थान पाया। गांधी सदन के समर्थ तथा टैगोर सदस्य के दिव्यम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में नेहरू सोलंकी निशा ने प्रथम, टैगोर सदन की आकांक्षा में दूसरा और गांधी सदन की साक्षी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती उषा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
6C8B4920
Previous articleप्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा ने घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया
Next articleगुरु नानक खालसा कॉलेज में हुआ प्रतिभा खोज कार्यक्रम