यमुनानगर। स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी में सभी बच्चों को मैजिक शो दिखाया गया। यह कार्यक्रम डीसी महोदय के आदेशानुसार बाल कल्याण सोसायटी जिला यमुनानगर की ओर से आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया।
इसके अलावा स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। छोटे बच्चे श्री कृष्ण तथा श्री राधा की वेशभूषा में बहुत ही मनमोहक दिखे। कार्यक्रम में विभिन्न भजन गाए गए तथा श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। उनके द्वारा दी गई शिक्षा को दोहों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के दैनिक शैक्षिक कार्यक्रम से हटकर की गई इन सभी गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह तथा उल्लास का संचार किया।







![मुकन्द लाल नेशनल कॉलेज मे हुआ टैलेन्ट शो] 200 स्टूडेंटस ने दिखाई प्रतिभा](https://www.yamunanagarhulchul.com/wp-content/uploads/2018/09/yamunanagarhulchulmln-8-100x70.jpg)
