केडेटों ने मनाया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस एवम स्वच्छता जागरूकता अभियान

केडेटों ने निकाली रैली
मेजर एच एस कंग ने केडेटों को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताया
IMG 20180928 WA0042
यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल परमेस्वर्ण और प्रशानिक अधिकारी कर्नल सुरेश चौधरी के दिशा निर्देश  द्वारा आज गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनागर के केडेटों ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस एवम स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। केडेटों ने केसव पार्क ,शास्त्री कॉलोनी, आज़ाद नगर रोड इत्यादि पर रैली निकाली ।
IMG 20180928 WA0045
अम्बाला ग्रुप एन सी सी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जी एस संधू के आदेश अनुसार  एन सी सी केडेटों ने आज प्रातकाल इस कार्यक्रम काआयोजन किया।इस कार्यक्रम  में मेजर एच एस कंग ने केडेटों को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में केडेटों को जानकारी दी और बाद में केडेटों को सर्जिकल स्ट्राइक की डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई।कैप्टन अमृत कौर,बी एच एम परवीन ,हवलदार नरेश,दिनेश,सुशील उपस्थित थे। सूबेदार मेजर ज़ाकिर हुसैन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
IMG 20180928 WA0052कप्तान अमृत कौर ने केडेटों को सफाई के प्रति लोगो को जगरुख करवाने का आवाहन किया।मैनेजमेंट के सरपरस्त सरदार भूपिंदर सिंह जौहर और प्रिंसिपल डॉ मनदीप सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर केडेटों और एन सी सी अधिकारियों को बधाई दी है।
Previous articleन्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में भारतीय सेना के शौर्य को किया याद
Next articleएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने  केरला रिलीफ फंड के लिए धनराशि इकट़ठा की