Home जिले के समाचार महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा : विधायक

महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा : विधायक

0
महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा : विधायक

यमुनानगर। वार्ड नम्बर 15 के संत नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक घनश्याम अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक ने कहा की बापू आज भी विश्व में उन लाखों-करोड़ों लोगों के लिए आशा की एक किरण हैं जो समानता, सम्मान, समावेश और सशक्तीकरण से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। विरले ही लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने मानव समाज पर उनके जैसा गहरा प्रभाव छोड़ा हो। महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था। विधायक ने कहा कि पिछले चार वर्षों में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के जरिये 130 करोड़ भारतीयों ने महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वच्छ भारत अभियान के चार वर्ष आज पूरे हो रहे हैं। प्रत्येक भारतीय के कठोर परिश्रम के कारण यह अभियान आज एक ऐसे जीवंत जन-आंदोलन के रूप में बदल चुका है जिसके परिणाम सराहनीय हैं। साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा परिवारों के पास अब पहली बार शौचालय की सुविधा है। चालीस करोड़ से ज्यादा भारतीयों को अब खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ता है। इस मौक़े पर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा संत नगर व आस पास के इलाक़ों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्रदेश की हर एक विधान सभा में विधायक, भाजपा मंत्री व नेता 10 पद यात्रा करेंगे जिसके माध्यम से वह जनता को स्वच्छता का संदेश देंगे और सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत करवाएँगे। मौक़े पर पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, पवन बिट्टु , राम निवास गर्ग, डॉक्टर कृष्ण करेड़ा, संगीता सिंघल, मंडल महमंत्री कृष्ण सिंगला व विभोर पहुजा, सुरेंद्र शर्मा, मोहित बंसल, रमन गोयल, हरीश डैंग, अनिल शाह, आशिम खुराना, डॉ शिव कुमार, गौरव गोयल, आशीष मित्तल, शैशव दत्ता आदि मौजूद थे।