यमुनानगर/छछरौली। एबीवीपी द्वारा सरकारी कॉलेज छछरौली में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई । इसको लेकर मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आगम चौधरी बहादूरपुर ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव को बहाल करके एक मिसाल कायम की है। और छात्र अपने हकों और कॉलेज की समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक रखने में अपना अहम रोल अदा कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल होने से वंशवाद की राजनीति पर भी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व में ही छात्र संघ चुनाव बहाल हुए हैं । इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह कॉलेज में सभी छात्रों को अपने पक्ष में करें। और निर्विरोध चुनाव लड़े। इस मौके पर सन्नी इस्माइलपुर, अरुण चौधरी ,आकाश , अजय इस्माइलपुर ,विजय इस्माइलपुर , शैंकी याकूबपुर, अंकुश दशौरा , सिमरनजीत बक्करवाला, गुरजंट पीरूवाला ,रोबिन, सनी ,शुभम ब्राह्मण माजरा, गगन तिहमो समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : गुरजीत सिंह








![मुकन्द लाल नेशनल कॉलेज मे हुआ टैलेन्ट शो] 200 स्टूडेंटस ने दिखाई प्रतिभा](https://www.yamunanagarhulchul.com/wp-content/uploads/2018/09/yamunanagarhulchulmln-8-100x70.jpg)