सीधे मतदाता चुनेंगे मेयर को, अलग अलग ईवीएम से होगा पार्षद और मेयर के लिए मतदान
यमुनानगर। प्रदेश के पांच नगर निगमाें और दो नगर पालिकाओं में चुनाव का बिगुल बज गया है। देश में पहली बार नोटा पर सबसे अधिक बटन दबा तो वहां चुनाव रद कर नए सिरे से हाेगा। साथ ही जो प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहेगा, वह दोबारा चुनाव नहीं लड पाएगा। नगर निगम चुनाव यमुनानगर के अलावा करनाल, पानीपत, रोहतक व हिसार में होंगे। प्रदेश में पहली बार नगर निगमोंं के मेयर का चुनाव सीधा होगा। चुनाव ईवीएम से होगा अौर पार्षद व मेयर के लिए अलग अलग ईवीएम से मतदान होगा। मेयर चुनाव लडने के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है। मेयर बनने वाले को पार्षद बदल नहीं सकेंगे। राज्य चुनाव आयुक्त डा दलीप सिंह ने चंडीगढ में प्रेस कांफ्रेस में चुनाव कार्यक्रमों के बारे में बताया।
ये है चुनाव का शैडयूल
*एक से छह दिसंबर तक नाम देना होगा।
*सात दिसंबर को स्कूटनी होगी।
*आठ दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
*आठ दिसंबर को ही चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे।
*16 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे से 4:30 बजे तक वोटिंंग होगी।
*19 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।








![रेल, श्रम मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले बीआरएमएस व बीएमएस पदाधिकारी रेल मंत्री],श्रम मंत्री, एवं भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक करते बीएमएस व बीआरएएस पदाधिकारी](https://www.yamunanagarhulchul.com/wp-content/uploads/2018/06/yamunanagarhulchul-railway-100x70.jpg)
SODHI SAHEB
1-6 december matdaan hoga