वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ,मिसेज वर्ल्‍ड मंदीप कौर के घर पहुंचे बधाई देने

यमुनानगर। मिसेज वर्ल्‍ड का खिताब जीतने वाली चाऊवाला गांव की मंदीप कौर के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। IMG 20181218 WA0200वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा भी अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर बधाई देने  के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदीप कौर का भाई मिला।  श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह चाऊवाला की बिटिया मंदीप कौर ने साबित किया है। मंदीप कौर ने न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर जिले के हर व्यक्ति को नाज होना चाहिए। मंदीप की कामयाबी से अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी। लोग भी जागरूक होंगे और बेटे- बेटियों में फर्क नहीं समझेंगे। श्यामसुंदर बतरा ने कहा कि मंदीप कौर ने देश का विदेशों में सम्मान बढ़ाया है। ऐसी लड़कियों को रोल मॉडल बनाना चाहिए। उन्होंने गांव की अन्य बेटियों को भी इसी तरह से अपनी मंजिल चुनने का आहवान किया, ताकि वह समाज व देश का नाम रोशन कर सकें।
Previous articleरैड क्रॉस सोसायटी द्वारा पांच दिवसीय जिला स्तरीय जेआरसी शिविर डे बोर्डिंग का किया आयोजन
Next articleज्ञान दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे जिला बाल संरक्षण यूनिट ने लगाया पोक्सो एक्ट पर जागरुकता शिविर