रादौर। में वाल्मीकि धर्मज्ञान-ज्योति संस्थान की गांव की ईकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतपाल दानव ने की। बैठक में सर्वसमति से हुसन कुमार को प्रधान व रामजीलाल को उपप्रधान नियुक्त किया गया। वहीं रोहित कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार नवनियुक्त प्रधान को दिया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान व उपप्रधान को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं उन्हें पद व गोपनियता की शपथ दिलवाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान हुसन कुमार ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर जोगा सिंह, जिनेश कुमार, जंगशेर, राजबीर, राजेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, रोहित, श्यामलाल आदि मौजूद थे।




![रेल, श्रम मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले बीआरएमएस व बीएमएस पदाधिकारी रेल मंत्री],श्रम मंत्री, एवं भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक करते बीएमएस व बीआरएएस पदाधिकारी](https://www.yamunanagarhulchul.com/wp-content/uploads/2018/06/yamunanagarhulchul-railway-100x70.jpg)

