अमित गर्ग के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

यमुनानगर । जिले के रादौर ब्लॉक में जींद उपचुनाव में भाजपा पार्टी की जीत की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर युवा किसान समिति किसान माेर्चा व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित गर्ग के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मना खुशी का इजहार किया। युवा किसान समिति सदस्य अमित गर्ग के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर अमित गर्ग ने कहा कि भाजपा की नीतियों, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के सीएम मनोहर लाल की लोकप्रियता और उनकी ईमानदारी की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि आज जींद की जनता ने यह साबित कर दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति का अब अंत हो चुका है। भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। भाजपा की नीति और नियत दोनों कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने पारदर्शी शासन और प्रशासन दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भारी बहुमत से भाजपा जीतने वाली है। मौके पर अमित गर्ग, रामेश्वर चौहान, उमेश पोसवाल, हरपाल कांबोज, मुकेश अरोडा, दीपक उपनेजा, राजेन्द्र भारद्वाज, राम कुमार गर्ग, सुमित गुप्ता, जयदेव सैनी, सुभाष सैनी व राजेश गर्ग मौजूद रहे।
IMG 20190131 WA0424
Previous articleफ्रैंडस कालोनी के निवासी ललित कुमार गुप्ता घर से हुए लापता
Next articleब्रिज आफ होप में नि: शुल्क हैल्थ कैम्प