Home जिले के समाचार एनएचएम के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन किया स्‍थगित

एनएचएम के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन किया स्‍थगित

0

यमुनानगर। एनएचएम कर्मियों के समर्थन में  2019 को किया जाने वाला सर्व कर्मचारी संघ यमुनानगर का प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। कल आतंकवादियों ने जम्मू में कायरता पूर्ण तरीके से हमारे देश के वीर जवानों की बस पर आत्मघाती हमला किया जिसमें 42 जवान शहीद हो गए और बहुत से जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा शहीद हुए सभी जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है कायरों द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।यह जानकारी जिला प्रधान महिपाल सोडे व सचिव राजपाल सांगवान ने पत्रकारों को दी। एनएचएम कर्मचारी 11 दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय उत्पीड़न पर उतर आई है । 2000 को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है। कर्मचारियों की मांगों को पूरी करने की बजाय तानाशाही पर उतर आई है। सर्व कर्मचारी संघ सरकार से मांग करता है कि समय रहते सरकार विचार कर हड़ताल खत्म करवाए नहीं तो आंदोलन और आगे बढ़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी एनएचएम कर्मचारियों के नेता अमित गुर्जर सूरजभान सुनील कंबोज नीतीश गोयल व सुशील गर्ग ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी।मौके पर जोतसिंह सोमनाथ विनोद त्यागी प्रवेश कुमार मांगेराम तिगरा राकेश धनकड़ वीरेंद्र शर्मा प्रीतम सिंह बालियान संजय कंबोज सुशील कुमार मीनाक्षी शर्मा मंजू शर्मा व सभी विभागों का नेतृत्व मौजूद रहा।