यमुनानगर बाईपास और कुरुक्षेत्र से गुजरने वाले बाईपास के लिंक रोडों पर ओवरब्रिज बनाएं जाएँ : आप

रादौर में ग्रामीणों को संबोधित करते आप पार्टी के नेता। 
रादौर में ग्रामीणों को संबोधित करते आप पार्टी के नेता। 
यमुनानगर (रादौर)। आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा जोडों अभियान के अंतर्गत गांव मिसरी का माजरा, बीच का माजरा, बाग का माजरा में नुक्कड सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यमुनानगर बाईपास पर लिंक रोड पर ओवरब्रीज या अंडरपास बनाए जाने की मांग की गई है। आप पार्टी के हल्का अध्यक्ष नरेशलाल कांबोज ने कहा कि नए बने यमुनानगर बाईपास पर हररोज हादसे हो रहे है। क्षेत्र के लोग इन हादसों में अपनी जान गवा रहे है। उन्होंने मांग की है कि कुरुक्षेत्र से गुजरने वाले बाईपास के लिंक रोडों पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाए ताकि क्षेत्र के लोगों की जान माल की सुरक्षा हो सके। क्षेत्र के लोगों ने बाईपास पर ओवरब्रीज व अंडरपास बनाने के लिए कई बार धरने प्रदर्शन भी किए लेकिन उनकी इस मांग को नजरअंदाज किया गया। जिसके दुष्परिणाम आज क्षेत्र की जनता भुगत रही है। आम आदमी पार्टी क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए जनता के साथ है। इस अवसर पर सुदेश कुमार, मौहम्मद इश्फाक , मौहम्मद मुबारिक, मानसिंह, सोहनलाल, रघुबीरसिंह, बाबुराम, कर्मचंद, बलबीरसिंह, शिवदयाल, मामचंद, सलिन्द्र, सुरेश कुमार, शेरसिंह आदि उपस्थित थे।
.
yamunanagar hulchul kidsland play school
Previous articleपूर्वी रेलवे में नौकरी, योग्यता 12वीं पास
Next articleहरियाणा में फिर बनेगी हुडडा सरकार : खुर्दबन