डंडे, गोली चलवा दे हम नही डरेंगे : नवीन जयहिंद

आप नेता के अमरपार्ल आर्य के साथ थर्ड डिग्री टार्चर का मामला
जयहिंद बोले -पुलिस के दम पर राज चलाना चाहते है खट्टर : जयहिंद

यमुनानगर | आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेत्रत्व में जिला सचिवालय पहुचे व डी सी के नाम ज्ञापन सौपा  और  लिखित आश्वासन की मांग करते हुए कहा कि कब तक इस पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच होगी व मामले  सम्बन्धित आरोपी पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को जाँच के बाद तुरंत बर्खास्त किया जाये |जयहिंद ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में आप पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बौखला गये है और अपने विभाग का गलत इस्तेमाल कर रहे है |  थर्ड डिग्री टॉर्चर करें गोली-डंडे चलवा दे खट्टर का खुट्टा पाड़ के रहेंगे हरियाणा से | प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार होता है | थाने में महिलों पर अत्याचार लेकिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आप पदाधिकारी  अमरपाल आर्य की बात सुनने की बजाय उसके साथ मारपीट की व 3rd  डिग्री का टॉर्चर किया गया | इस घटनाक्रम से ये साबित हो गया है पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए बल्कि गुंडागर्दी के लिए इस्तेमाल की जा रही है | जिस तरह से प्रदेश में  आप पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बौखला गये है और अपने विभाग का गलत इस्तेमाल कर रहे है |  65 साल की बुजर्ग महिला के साथ मारपीट की जाती है व हाथ तोड़ दिया जाता है , ये सरकार का किस तरह का प्रजातंत्र है।
WhatsApp Image 2018 08 23 at 2.43.56 PMपुलिस के दम खट्टर सरकार राज चलाना चाहती है |अगर किसी ने कोई गलती की है तो कोर्ट देखेगी पुलिस अधिकार किसने दिया है  कि बिना सबूत के किसी के साथ मारपीट करे |जयहिंद ने कहा कि सरकार को अगर मारपीट करनी है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ करें कम से कम जनता को तो तंग न करें , महिलाओं पर अत्याचार न करें बुजर्गों के साथ मारपीट न करें |

WhatsApp Image 2018 08 23 at 2.03.15 PM

छत्रपुर से MLA करतार सिंह भी कार्यकर्ताओं के हक में पहुचें व कहा कि हरियाणा में सरकार जनता को सोचने के बजाय अपने राजनीतिक स्वार्थ पुरे करने में लगी हुई है | अबकी बार जनता भाजपा को आइना दिखा देगी | जयहिंद ने कहा कि अमरपाल आर्य को तीन दिन तक अवैध हिरासत में रख कर टॉर्चर किया व मेडिकल तक नही कराया व इसकी किसी सिटिंग जज से जाँच कराई जाए और जो भी दोषी पुलिस कर्मचारी उन्हें बर्खास्त किया जाये |

Previous articleहर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अज्हा का पर्व
Next article