आजादी की लड्राई में शहीद अल्लूरी सीताराम राजू ने अंग्रेजों के विरूद्ध स्थापित किया था सैन्य संगठन

यमुनानगर (रादौर)। हरियाणा एंटी क्रप्शन सोसायटी की ओर से बुधवार को अमर शहीद अल्लूरी सीताराम राजू का जन्मदिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने प्रदेशाध्यक्ष वरयामसिंह के नेतृत्व में शहीद अल्लूरी सीताराम राजू के चित्र पर फुलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रंद्धाजलि भेंट की। वरयामसिंह ने बताया कि शहीद अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 4 जुलाई 1897 को विशाखापटनम, आंध्रप्रदेश में हुआ था। वह एक महान् क्रांतिकारी थे। जिन्होंने भारतमाता की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध एक सैन्य संगठन की स्थापना की थी। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से छापामार युद्ध किया। अंग्रेजों ने इस आंदोलन का दमन करने के लिए असम राईफल्स नाम से एक सेना का गठन किया। यह सेना बीहडों और जंगलों में सीताराम राजू को खोजती रही। मई 1924 मेें अंंग्रेजों की सेना उन तक पहुंच गई और किरब्बु नामक स्थान पर दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। दोनों ओर से सेना के अनेक सैनिक मारे जा चुके थे। 7 मई 1924 को सैन्य अधिकारियों ने सीताराम राजू को पकड लिया और उन्हें पेड से बांधकर उन पर गोलियों बरसाई। इस प्रकार ब्रिटिश सत्ता की नींद हराम करने वाले इस भारत माता के सपुत की शहादत हुई। हमें ऐसे वीर पर हमेशा गर्व रहेगा।

yamunanagar hulchul kidsland play school

Previous articleशिक्षकों से बोले एसडीएम आहूजा-अपना शत प्रति शत देकर विद्यार्थी को बनाये सक्षम
Next articleवेयरहाऊस काॅलोनी में हल्की बारिश में भी जमा हो जाता है पानी