नोटबंदी व जीएसटी के तहत अनाप शनाप टैक्‍सों से आम जनता परेशान :बजंरग गर्ग

यमुनानगर। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि रूझान के हिसाब से विधानसभा चुनाव में 5 राज्यों में भाजपा का पूरी तरह सफाया होना भाजपा IMG 20181211 WA0156सरकार की जीता जागता विफलता का सबूत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिठाई बाटी। राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि आगामी लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केंद्र व हरियाणा में सरकार बनाकर अपना परचम लहराएगी। राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी, उद्योगपति, किसान, कर्मचारी, मजदूर व आम जनता बड़ी भारी दुखी है। IMG 20181211 WA0157क्योंकि सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी के तहत अनाप-शनाप टैक्सों में बढ़ोतरी करके गरीबों के मुंह का निवाला छिन्ने का काम किया है। जिसके कारण देश की आम जनता सरकार की कारगुजारी से बहुत दुखी है और केंद्र व हरियाणा सरकार को चलता करने का पूरा मन बना चुकी है और जनता लोकसभा व हरियाणा के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। इस चुनाव में जनता भाजपा को घर बैठाने का काम करेगी। इस मौके पर कपिल खेतरपाल, संदीप राणा, ठाकुर सिंह गुर्जर, टीपी सिंह, मंयक वशिष्ठ, केवल खरबंदा, दर्शप्रीत सिंह, राजीव भारद्वाज, बज्रेश कपिल, रजन सिब्बल, डिम्पल घई, विवेक सिंगला, राजेश जैन, कृष्ण गोयल आदि व्यक्ति भारी संख्या में मौजूद थे।

cleardot
Previous articleआयुष्मान भारत योजना के तह‍त गोल्डन कार्ड की सूची में यमुनानगर का रहा प्रथम स्‍थान
Next articleब्रेन ट्यूमर रोग से सफलतापूर्वक जीत हासिल की 81 साल की महिला ने