सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छाए एसडी पब्लिक स्‍कूल के खिलाडी

यमुनानगर। एसडी पब्लिक स्कूल में 14 वर्षीय लड़के और लड़कियों की सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें जिले से लगभग 250 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों दोनों वर्ग में एस.डी. पब्लिक स्कूल जगाधरी के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। लड़कों के वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर द्वितीय स्थान पर रहा। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल जगाधरी तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल प्रथम और संत विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल हुड्डा सेक्टर 18 द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर जिले के जाने-माने उद्योगपति मुख्य अतिथि के तौर पर श्री भरत शर्मा जी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरित करके उनका मनोबल बढ़ाया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान श्री जय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट राजेश बजाज, सेक्रेट्री वीके शुक्ला व सह सचिव श्री गोपाल सिंह जी उपस्थित रहे।
IMG 20181016 WA0054IMG 20181016 WA0055

 

Previous articleछात्र संघ चुनाव में 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
Next articleजिला स्तरीय खेल महाकुंभ में डीएवी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने जीती ३२ हजार की राशि