राज्यस्तरीय कार्यक्रम मेंं भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल के स्टूडेटस हुए सम्मानित

यमुनानगर। भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी के छात्र-छात्राओं ने जनता टीवी और ICS द्वारा जग्गी सिटी सेंटर अम्बाला सिटी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम “मास्टर ऑफ़ फ्यूचर सीज़न-३” में भाग लिया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इनेलो  के स्टेट प्रेजिडेंट श्री अशोक अरोड़ा जी, आप पार्टी के श्री नवीन जयहिंद, ICS के अध्यक्ष श्री परिमल कुमार थे | स्कूल के लिए यह गौरव का विषय है कि पूरे जिले में केवल भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया |
WhatsApp Image 2018 08 18 at 1.01.21 PM इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य से आए विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मानित किया गया | जिसमें यमुनानगर जिले के भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल के छात्रों को जिसमें निष्चल सैनी को कक्षा बाहरवीं शैक्षणिक योग्यता, हर्ष को कक्षा ग्यारहवीं शैक्षणिक योग्यता, हिमांशी को कक्षा दसवीं में आर्ट्स और कर्मवीर को कक्षा दसवीं में स्पोर्ट्स की उपलब्धियों के लिए अवार्ड व सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया |
Previous articleहोली मदर पब्लिक स्कूल में हुआ जिला स्तरीय नेटबॉल ट्रायल
Next article‘स्वस्थ विद्यार्थी स्वच्छ वातावरण’ अभियान ने कॉलेज एन एस एस यूनिट को दी पहचान