भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल के परिसर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रेसीडेंट श्री राज लूथरा जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया | श्री विपिन मनोचा, स्कूल मैनेजर श्री धीरज लूथरा व सेक्रेटरी श्रीमती रीना लूथरा मुख्य अतिथि रहे |
WhatsApp Image 2018 08 15 at 11.39.15 AMइस उपलक्ष पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा देश पर कुर्बान हुए वीरों को देशभक्ति गीत के रूप में श्रद्धांजलि समर्पित की। स्कूल छात्रों ने स्वच्छता अभियान पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की | जिसमें संगीतमय ढंग से इस भयंकर समस्या से निपटने के तरीके बताये गए | छोटे-छोटे बच्चे तिरंगे के रंगों में रंगे हुए बहुत अच्छे लग रहे थे और समस्त स्कूल का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था |

Act2इस समारोह के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई । स्कूल डायरेक्टर व उप-प्रधानाचार्या ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी | कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने खूब मेहनत की | अंत में राष्ट्रगान के साथ इस समारोह का समापन हुआ और लड्डू वितरण किए गए |

Previous articleस्वतंत्रता दिवस का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है : भूपेंद्र राणा
Next articleगांव की होनहार बेटी रितिका की-होनहार-बेटी-रितिक ने किया ध्वजारोहण