देश व प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी :- भूपेंद्र राणा

यमुनानगर। 2019 दिन सोमवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भाई भूपेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत हल्का रादौर के हरियाबास ,टोडरपुर, नाहरपुर, खजूरी, नागल, औरंगाबाद, रोड छप्पर, IMG 20190107 WA0205 1सभापुर, नाहरपुर, इत्यादि गांव का दौरा करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया । उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही बेरोजगारी की समस्या को दूर करने हेतु जिला यमुनानगर में बड़े उद्योग स्थापित करवाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए अपना घर बार छोड़कर दूर ना जाना पड़े, और किसान भाइयों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे बुजुर्ग लोगों को बुढ़ापा पेंशन के रूप में जो सम्मान दिया जाता है। उसमें भी वृद्धि की जाएगी पिछली सरकारों ने रादौर हलके के साथ जो सौतेला व्यवहार किया है। जिससे कि रादौर हल्के में विकास के काम नहीं हो पाए कांग्रेस की सरकार आते ही वह सभी कार्य करवाए जाएंगे शिक्षा के क्षेत्र में भी रादौर में अच्छे स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे ताकि रादौर के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए इधर उधर ना जाना पड़े । इस मौके पर उन के साथ बलवान सिंह चेयरमैन, अब्दुल राणा, सुधीर राणा, विपुल पुनिया, भूपेंद्र रोड छप्पर, ओम प्रकाश खजूरी, डॉ कृष्ण लाल औरंगाबाद, इंतजार टोडरपुर, शोभाराम हरियाबांस, करण सिंह नागल, सनी नागल, डिंपल नाहरपुर, राजेश वाल्मीकि सभापुर, इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित थे।

Previous articleबैंकों की बार-बार हडताल होना देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा
Next articleयमुनानगर में स्‍वच्‍छता अभियान जागरूकता शिविर का किया आयोजन