जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ सकारात्मक सोच जरूरी

यमुनानगर। सफलता एक ऐसा शब्द है जो हर कोई चाहता है, लेकिन उसे कैसे पाया जाए, यह हम मे से बहुत कम लोग जानते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए डीएवी गल्र्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए अॅानलाईन पर्सनैलिटी एनहांसमेंट एंड प्लेसमेंट ट्रेनिंग टूल विषय पर एकस्टेेंशन लेंक्चर का आयोजन किया। जिसमें चडींगढ से आए श्री के.जे.एस खुराना मु य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता तथा वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. सुरिंद्र कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

DSC 6173

खुराना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम अपनी असफलताओं और विफलताओं क ो सफलता में बदलना चाहते हैं तो हमें अपनी पर्सनैलिटी का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रैस और फियर दो बडें कारण हैं जो हमारी पर्सनैलिटी को पूरी तरह से निखरने नहीं देते इसलिए अपने अंदर के डर को पहचानना और उससे मुक्त होने का प्रयास करना अंत्यत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, सैल्फ मोटिवेशन, स्ट्रंॉग क युनिकेशन, इंटरपर्सनल स्किल, नेटवर्किंग स्किल का इस्तेमाल करके अपनी पर्सनैलिटी को बढाया जा सकता है।

DSC 6105उन्होंने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्तित्व एक अहम भूमिका निभाता है इसलिए ऐसे समय में व्यक्ति का तर्कशील होना बहुत आवश्यक है ताकि वह एक मुश्किल परिस्थिति को भी आसान बना सकते हैं। उन्होंने ऑनलाईन पर्सनैलिटी डैवलेपमेंट टूल स्प्रूस के बारे में बच्चों को अवगत करते हुए बताया कि किस तरह से आज के इस बदलते युग में हम ऑनलाइन तरीके से भी हम अपनी पर्सनैलिटी को एनहांस कर सकते हैं कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्राओं का समग्र विकास एवं व्यक्तित्व में निखार आता है। इसके साथ साथ छात्राओं को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए राह मिलती है।वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि इस एकस्टेेंशन लेक्चर को करवाने का मुख्य उदेश्य छात्राओं को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना एवं जीवन में सफलता प्राप्त करवाना हैं।

Previous articleआमरण अनशन में बदला कंप्यूटर टीचर का धरना प्रदर्शन
Next articleदिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ‘ऐनवाॅय’ कार्यक्रम का दूसरा दिन आज