डीएवी गल्र्स कॉलेज में सामूहिक चर्चा का योगदान विषय पर वर्कशाप

????????????????????????????????????
DSC 1361 1यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा साक्षात्कार पास करने में सामूहिक चर्चा का योगदान विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें बी.कॉम द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। पुणे से आए मैनेजमेंट कंसलटेंट एवं ट्रेनर वैभव मेहदीरत्ता मुख्य वक्ता रहें। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता तथा वाणिज्य विभागाध्यक्षा डा. सुरिंद्र कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन विभाग की प्राध्यापिका मीनू
गुलाटी ने किया।
DSC 1357
वैभव ने कहा कि किसी भी कंपनी में नौकरी प्राप्त करने के लिए सामूहिक चर्चा तथा पर्सनैल इंटरव्यू पहली सीढ़ी है। साक्षात्कार के दौरान उम्मीद्वार से अपेक्षा रखी जाती है कि वह देश-दुनिया में चल रहे समकालीन मुद्दे से स्वयं को अपडेट रखें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे करंट अफेयर तथा जनरल अवेयनेस पर विशेष ध्यान दें। इसके उपरांत उन्होंने सामूहिम चर्चा को बेहतर बनाने के टिप्स दिए। जिसमें नियमित रूप से मैगजीन, समाचार पत्र पढऩा, अच्छी वेबसाइट की खोज, दोस्तों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करना तथा लिखने की आदत डालना इत्यादि शामिल रहा । उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी के समांजस्य से संचार कौशल तथा   लीडरशिपक्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता हैैैै।    

DSC 1367 1 वर्कशाप के दूसरे सत्र में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की ओर छात्राओं काध्यान केंद्रित किया। जीएसटी के एक वर्ष के उपरांत भारतीय अर्थव्यवस्था में क्या बदलवाव आया है, उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। वैभव के मुताबिक जीएसटी लागू होने से भारत एक सामान्य बाजार में तब्दील हो गया है। व्यापार करने में भी अधिक आसानी हो गई।नियमित रूप से समाचार पत्र पढऩे तथा न्यूज चैनल देखने से उन्हें अर्थव्यवस्था में होने वाले बदलाव की जानकारी तो मिलेगी ही। साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति उनकी समझ भी विकसित होगी। जिसका फायदा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने तथा साक्षात्कार के दौरान मिलेगा।
DSC 1363

 

 

Previous articleमुकंद लाल कॉलेज में पदाधिकारीयों को शपथ दिलवाकर कार्यभार सोंपा गया
Next articleनशा ही सभी बुराईयों की जड़ है।:रामकुमार वर्मा