Homeस्कूल | कॉलेजकण्डरौली स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कण्डरौली स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यमुनानगर। रादौर भारत सीनियर सैंकडरी स्कूल कण्डरौली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल डॉ देवेन्द्र ढांडा ने की। प्रिंसिपल देवेन्द्र ढांडा ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने छायादार व फलदार पौधो लगाकर सभी को पेड पौधों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल देवेन्द्र ढांडा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। आज तेजी से वातावरण बिना पेड पौधों के खराब होता जा रहा हैं। वातावरण को हराभरा रखने के लिये हमें अधिक से अधिक पेड पौधे लगाने होगें। आज मनुष्य लालच में पेडों की कटाई कर रहा हैं। जबकि पेड पौधे हमें जिंदा रहने के लिये आक्सीजन प्रदान करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिये। पेड पौधे वर्षा लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। हमें अपने घरों के आसपास पडी खाली भूमि पर पौधारोपण करके अधिक से अधिक पेड पौधे लगाने चाहिये। पेड पौधे आक्सीजन प्रदान करने के साथ साथ वातावरण को शुद्ध भी रखते हैं
G
M
T
Text-to-speech function is limited to 200 characters