कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
Ravinder Punj, Jagadhri Hulchul. संत थॉमस विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चंदना लाल के मार्गदर्शन में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर नगर निगम की मेयर श्रीमती सुमन बहमनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा ओलम्पिक समीति उपाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, अखिल भारतीय खेल, श्रम एवं रोजग़ार विभागाध्यक्ष खेल एवं कराटे प्रमुख हरियाणा कमल सैनी, तकनीकि निर्देशक, हरियाणा सुशील शर्मा को उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित करता है। कराटे जैसे मार्शल आर्ट युवा पीढ़ी को आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी प्रदान करते है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु जोश से भरे शब्द कहे। अपनी बाल्यावस्था की घटनाओं को स्मरण कर सबका मार्गदर्शन किया।
प्रधानाचार्या डॉ. चंदना लाल ने भाव विभोर होकर सभी का अपना बहुमूल्य समय निकालकर विद्यालय में आने एवं उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। श्रीमती पूनम भंडारी और रजनीश कालिया की अध्यक्षता में एन.सी.सी तथा बैंड के छात्र एवं छात्राओं ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया एवं उनके शुभागमन और प्रस्थान के समय नेतृत्व किया। विद्यालय की कराटे कोच श्रीमती श्वेता की अध्यक्षता में खेल विभाग ने अन्य विद्यालयों से आए प्रतिभागियों एवं उनके कोच की मेजबानी की। कराटे हेड, जनरल सेक्रेटरी यमुनानगर संजीव ने कार्यक्रम के प्रबंधन में पूर्ण सहयोग दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन यमुनानगर द्वारा संत थॉमस में किया गया।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!








