Yamunanagar – डीसी पार्थ गुप्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल रहे मुख्य अतिथि
विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, लोकगीत और प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिखाई हरियाणा की संस्कृति की झलक
Ravinder Punj,Yamunanagar. गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा, यमुनानगर में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के सहयोग से 60वें हरियाणा दिवस के अवसर पर ‘‘सांस्कृतिक उत्सव’’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी पार्थ गुप्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति लोकनृत्य, लोकगीत की झलकियां मंच पर प्रस्तुत की गई और इसके साथ ही पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। हरियाणा दिवस पर पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी हुआ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हुई थी, और तब से यह दिन हरियाणा दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। आज हरियाणा ने अपने गठन के 59 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा आज देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है। कृषि, खेल, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। यह सब प्रदेशवासियों की मेहनत और एकता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हरियाणा ने कई इबारतें लिखी है, पिछले 59 वर्षों में हरियाणा ने खेल के मैदान में अभूतपूर्व काम किया है, यहां के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का झंडा हमेशा बुलंद किया है। हरियाणा सरकार हरियाणा के प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार मानते हुए उनके विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर बहुत बड़े बदलाव किए है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि समारोह में हरियाणा लोक नृत्य, रागनी, समूह गीत, आर्टस के तहत पेंटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एस.डी.एम जगाधरी विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन भाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी पे्रम लता, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुनीत मित्तल, डीएमसी नगर निगम कुलदीप मलिक, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गिरीश कुमार, कॉलेज महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी, कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर कौर तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!








