भावी इंजीनियरों ने किया योगाभ्‍यास

हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज जगाधरी में अंतर्राष्टीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज जगाधरी में अंतर्राष्टीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
यमुनानगर। हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज जगाधरी में अंतर्राष्टीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में काॅलेज के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग प्रकार के योग आसनों के बारे में जानकारी दी गयी तथा उन योग आसनों की क्रियाओं को छात्रों व स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। काॅलेज के प्रिंसीपल डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि यह स्वस्थ भारत के निर्माण की ओर एक सर्राहनीय कदम है। कार्यक्रम में रजिस्टार फाईनैंस मैडम प्रतिभा तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
yamunanagar hulchul hec
Previous articleविज्ञान क्लब सदस्यों ने सूर्य कोण से नापी पृथ्वी की परिधि
Next articleमहाराजा अग्रसैन महाविद्यालय में मनाया योग दिवस