हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी एवं टैलेंट शो

वैलिना मिस तथा रौनक बना मिस्टर इवंट
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में वेलिना ग्रुप प्रथम रहा
ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता में जतिन ग्रुप ने मारी बाजी
IMG 20180915 WA0006
यमुनानगर। हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज जगाधरी में फ्रेशर पार्टी एवं टैलेंट शो का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के इंजीनियरिंग व् मैनेजमेंट के विधार्थियो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्रारा बहुत सी प्रस्तुति की गई जिसमे सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, स्टैंड अप कॉमेडी, प्ले पोएट्री प्रतियोगिता शामिल थी।
IMG 20180915 WA0017इन सभी प्रस्तुतियों को छात्राओं द्वारा खूब सराहा गया। डुएट सिंगिंग में रवि व जतिन प्रथम, अंशुल व रोनक द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में वेलिना ग्रुप प्रथम रहा। सोलो डांस में वेलिना प्रथम तथा पूर्वा द्वितीय रही। सोलो सिंगिंग में रतनपाल प्रथम तथा रितिका द्वितीय स्थान पर रही।  ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता में जतिन ग्रुप प्रथम रहा। पोयम प्रतियोगिता में विक्रम प्रथम और गजे सिंह द्वितीय रहा। अत में मिस इवेंट तथा मिस्टर इवेंट का चयन हुआ। निर्णायक मंड ने वैलिना को मिस तथा रौनक को मिस्टर इवंट चुना।
प्रोग्राम की सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर कुलदीप सिंह, रजिस्ट्रार फाइनेंस मैडम प्रतिभा, डीन अकादमिक मनप्रीत सिंह तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और अध्यापक मौजूद रहे। प्रिंसिपल डॉक्टर कुलदीप सिंह, रजिस्ट्रार फाइनेंस कंपनी वालों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। कार्यक्रम का समापन छात्रों को पुरस्कार वितरण करके किया गया।
IMG 20180915 WA0014

IMG 20180915 WA0013

Previous articleबच्चों ने पेंटिंग के माध्‍यम से उर्जा बचाने का दिया संदेश
Next articleराजकीय माध्यमिक विद्यालय तेलीपुरा में ऊर्जा संरक्षण  पर हुई प्रतियोगिता