होली मदर पब्लिक स्कूल में टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का अायोजन हुआ

यमुनानगर। होली मदर पब्लिक स्कूल में हुआ ‘‘टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप’’ का आयोजन’’
IMG 9559होली मदर पब्लिक स्कूल में ‘‘टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापकगण ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 5ई0 एजुकेशन कम्पनी की ओर से श्री रचित लाम्बा, श्री राम दुग्गल ने अध्यापकगण को प्रशिक्षित किया। रचित लाम्बा ने क्लासरूम मैनेजमैंट के ऊपर भाषण देते हुए अध्यापकगण को क्लासरूम मैनेजमैंट स्कील तथा उसमें आने वाली समस्याओं को कैसे दूर किया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
IMG 9593
 श्री राम दुग्गल जोकि एक बाल मनोविज्ञानी है ने बच्चों के मनोविज्ञान तथा उनके साथ व्यवहार करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में अध्यापकगण को जानकारी दी ताकि वे अपने विद्यार्थियों की मनोस्थिति के बारे में जानकर उसके अनुसार उन्हें पढ़ाएं।
स्कूल प्रबन्धक श्री जी0एस0 शर्मा जी ने स्टाफ तथा प्रधानाचार्या जी की सराहना करते हुए कहा कि आजकल के आधुनिक युग के अनुसार पढ़ाने के तरीके भी बदल गए हैं। इन ट्रेनिंग के द्वारा अध्यापकों कों समय-समय पर शिक्षा में आने वाले नए-नए बदलाव के बारे में पता चलता है।
IMG 9611
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका जी ने स्कूल में आए हुए प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया तथा बताया कि स्कूल में टीचर्स ट्रेंन‍िग समय-समय पर होती रहती है तथा अध्यापकगण सी0बी0एस0सी0 द्वारा आयोजित ट्रेनिंग पर भाग लेने जाते रहते हैं। जिससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली नई-नई तबदीलियों के बारे में पता चलता है और वे अपने पढ़ाने के ढंग को और सुधार सकते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।IMG 9616
Previous articleस्‍वामी विवेकानन्‍द पब्‍लिक स्‍कूल सेक्‍टर 17 हुड्रडा में वार्षिक उत्‍सव मनाया
Next articleसांस्कृतिक उत्सव एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी स्‍कूल मे किया