इग्नू ने लांच किया बीए होम साइंस पाठ्यक्रम

ignou Yamunanagar Hulchul

बीए होम साइंस 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए अच्छा विकल्प – डॉ. धर्म पाल

Yamunanagar. इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 12वीं पास छात्रों को एक और अन्य मौका देते हुए नया कोर्स लॉन्च किया है। इग्नू ने जुलाई सेशन 2025 से बीए होम साइंस कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयुपी) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में उपलब्ध होगा। इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ही जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के साथ-साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प हो सकता है। इस कोर्स का का मीडियम हिंदी और इंग्लिश होगा।

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है और यह नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इस पाठ्यक्रम की अवधि वैसे तो तीन साल की होगी, लेकिन छात्र इसे अधिकतम छह साल में कंप्लीट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को इस कोर्स में ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, कम्युनिटी मैनेजमेंट रिसोर्सेज, फूड एंड न्यूट्रिशन, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन और फैब्रिक एंड अपेरल साइंस जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल है, जिसमें छात्र 120 क्रेडिट पूरे करेंगे। इस पाठ्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया जाएगा। इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स की फीस 5000 रुपये सालाना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए अलग-अलग साल के बाद एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं जैसे फस्र्ट ईयर के बाद अंडर ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन होम साइंस मिलेगा, सेकंड ईयर के बाद अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन होम साइंस मिलेगा, थर्ड ईयर के बाद बीए (होम साइंस) और फोर्थ ईयर के बाद बीए ऑनर्स (होम साइंस) की डिग्री विद्यार्थियों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ यह पाठ्यक्रम करने के बाद बाल विकास, शिक्षा, खाद्य और कपड़ा क्षेत्रों में गुणवत्ता नियंत्रण, विषय वस्तु विशेषज्ञ, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग और गैर-सरकारी संगठनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी पाठ्यक्रम के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए इग्नू के एडमिशन लिंक ignouadmission.samarth.edu.in पर विजिट कर सकते हैं जिसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है।

#yamunanagar #YamunanagarHulchul #YamunanagarNews #YamunanagarUpdates
Click to know about district: www.yamunanagarhulchul.com

Previous articleरिहायशी क्षेत्र में था स्कूल का गेट, कोर्ट के आदेश पर निगम ने किया सील
Next articleकांटा लगा… गर्ल शेफाली जरीवाली का निधन