Ravinder Punj, Yamunanagar. उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार जिला के गांवों में जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा 26 जून 2025 दिन वीरवार को प्रात: 10 बजे बारात घर, ग्राम पंचायत जटहेड़ी में आम जन की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है तथा सायं 4 बजे रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत 26 जून 2025 को सायं 4 बजे बारात घर, ग्राम पंचायत जटहेड़ी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों कार्यक्रमों में जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में जनता दरबार एवं रात्रि ठहराव में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि उपरोक्त कार्यक्रम में निश्चित तिथि, समय व स्थान पर सभी अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें।
#DCYamunanagar #Yamunanagarhulchul #yamunanagarupdates #yamunanagarnews #yamunanagarcity #yamunanagar #jantadarbar






