हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों व लोक संगीत से बांधा समां
Yamunanagar – भजनों के माध्यम से दी गई हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Ravinder Punj,Vyaspur. राज्य स्तरीय श्री कपाल मोचन मेले में सूचना, जन सम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग, हरियाणा के कलाकार दिन-रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर यात्रियों व श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन करवा रहे है। गत रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कपाल मोचन मेले में अम्बाला की भजन पार्टी ने हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया।
भजन पार्टी लीडर लव कुमार शर्मा ने प्रोग्राम की शुरूआत श्री गुरू नानक देव जी को समर्पित शब्द *तेरी मिठ्ठी पढ़ बुद्घि आवे नानका* से की। कार्यक्रम को धार्मिक रंग देते हुए *कर सिमरन दो घडिय़ा ओर साथो बाबा खो लेया तेरा ननकाना* जैसे भक्ति गीत गा कर लोगों को भक्ति रंग में रंगा। हीर की कली, अपना पंजाबी गीत *बुलेट वाला जट* मोहाली गेडा वजणा* व अन्य लोक तत्थ गीतों के साथ लोगों व श्रद्घालुओं का भरपूर मनोरंजन किया और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोकगीतों के माध्यम से दी।
पानीपत से आई लीडर भजन पार्टी श्रीपाल ने गंगा जैसा नीर ओर ना, बाबा अपने दीवानों पर एक कर्म कमा देना भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में श्रद्घालुओं ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी एवं पंजाबी भजनों की सराहना की और वहीं श्रद्घालुओं ने जमकर तालियां बजाई। इसी प्रकार ड्रामा निरीक्षक रामफल शर्मा के मार्गदर्शन में कैथल की भजन पार्टी के कलाकार द्वारा गीता ज्ञान सिमरले बंदे भजन गाकर गीता ज्ञान के बारे में दर्शकों को अवगत कराया व गीतों एवं भजनों के माध्यम से प्रदेश सरकार के विकासात्मक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!








