लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया राखी का पर्व

यमुनानगर। लिटिल किंगडम स्कूल में राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल गुड़िया खुराना ने बच्चों को इस पर्व के बारे में बताया और भाई बहन के प्यार के महत्व को समझाया । पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे बहुत मनमोहक लग रहे थे। प्री नर्सरी नर्सरी के बच्चों ने बहना ने भाई की कलाई … प्ले ग्रुप के बच्चों ने… भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना गीत पर  मनमोहक डांंस किया। मौके पर अमेह, अविका, अहाना, दूष्टि, मेहरानशी, जसनूर, अनंतरजोत, चैहेक, जियान, नाहरा,विराज, समन्वय, विवान, अवियान, प्रतीक, अनाइशा, आरोही, अबीर, अनान्या, जसगुण, आरबी, आश्‍वी, अवयुक्त, देवस्य, आयांश, अरमान, राध्‍वी, विहान व यशवीत ने प्रस्तुतियां दी।
IMG 20180824 103942

Previous articleसंजय विहार कालोनी के लिए हो कम्युनिटी सेंटर की सुविधा : दहिया
Next articleखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुए महिला वर्ग के मुकाबले