राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी बनाए गए राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

यमुनानगर (रादौर)। भाजपा द्वारा राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर सैनी समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। सैनी समाज के नेता संदीप सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हार्दिक आभार प्रकट किया है। संदीप सैनी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश मेें सैनी समाज का मान सम्मान बढा है। जिसके लिए सैनी समाज के लोग भाजपा पार्टी के हमेशा आभारी रहेगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से राजस्थान में भाजपा पार्टी को मजबुती मिलेगी। इस अवसर पर हुकमचंद सैनी, जगन सैनी, काला सैनी, जतिन सैनी, शुभम, सोनी आदि उपस्थित थे।
.
yamunanagar hulchul kidsland play school

Previous article31 जुलाई तक बिजली कनैक्शन पर बिना जुर्माने के अनाधिकृत लोड की करें घोषणा
Next articleजेएमआईटी इंजि. कॉलेज रादौर में साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का समापन