Yamunanagar Hulchul : समारोह की अध्यक्षता समाज हितकारी संगठन के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने की।
Yamunanagar, 8 April. शहीद भगत सिंह पार्क यमुनानगर में 1857 की क्रान्ति के नायक व देश को आजाद करवाने के लिए बलिदान देने वाले प्रथम शहीद मगंल पाण्डे का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंगल पाण्डे के वंशज देवी दयाल पाण्डे थे। राजेश सपरा जिलाध्यक्ष भाजपा व डिप्टी मेयर रानी कालड़ा वशिष्ठ अतिथि थे।
बलिदान दिवस समारोह की अध्यक्षता समाज हितकारी संगठन के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने की। पार्षद सुरेन्द्र शर्मा व मुकन्द लाल नैशनल कॉलेज के प्रो एस.पी.शर्मा मुख्य वक्ता थे। श्री देवी दयाल पाण्डे ने मंगल पाण्डे के जीवन व बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंगल पाण्डे सेना में सिपाही थे।
अंग्रेजों के जुल्म व अत्याचार व सहन नहीं कर सके। जिस कारण उन्होंने देशभक्त सैनिकों की टोली बनाई व बगावत की। एक अंग्रेज सेना अधिकारी की हत्या कर दी। जिसपर अंग्रेजों ने मगंल पाण्डे को कड़ी सजा देते हुए फांसी की सजा दी।
जनता ने जब विरोध किया व अंग्रेजों के खिलाफ विरोध किया तो अंग्रेजों ने मंगल पाण्डे के छोटे भाई सुखबीर को मेरठ चौंक पर लटका कर पहले उनके हाथ काटे, एक घण्टे बाद नाक, कान काटे ऐसे शाम तक उसके अंग काटते रहे। उन्होंने भी देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। रोशन लाल शर्मा ने कहा कि मगंल पाण्डे जी ने क्रान्ति की शुरुआत की थी।
जिसको 1857 की क्रान्ति का नाम दिया गया। उसके बाद फांसी की रानी व अन्य क्रान्तिकारियों मे इसको आगे बढ़ाया। मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल 1857 को फांसी दी गई थी। जिस कारण मंगल पाण्डे जी देश के प्रथम शहीद हुए आज उनको नमन करना पूरे देश का कर्तव्य है।
इस अवसर पर स्वतन्त्रता सेनानी परिवार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष एम.एस. वर्मा, संजय बक्शी, भगत सिहं पार्क के प्रधान एम.सी. गम्भीर, हरियाणा रोड़वेज के प्रधान संजीव काम्बोज, रणबीर सिंह, सुरेश भटली, अशोक राजन कपूर, शूगरमिल के नेता मुकेश त्यागी ने श्रद्धांजलि दी।
Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog









