मुकन्दलाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथ्‍म स्थान प्राप्त

यमुनानगर। मुकन्द लाल नैशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने एस0डी0 कॉलेज, अम्बाला कैंट में आयोजित एक द्विवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘‘मैथेमेटिक्स एट वर्क’’ में चार्ट कैटेगरी में देशभर से आई लगभग 25 टीमों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया।
Photo Mathematicsकॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ0 अजय शर्मा ने इस शानदार जीत पर टीम के सदस्यों साहित, श्वेता, उनके माता-पिता तथा टीम इंचार्ज प्रो0 रतनदीप कौर को बधई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से उनकी प्रतिभा में निखार आता है। डॉ0 अजय शर्मा ने इस उपलब्‍धि गणित विभाग के सभी सम्बन्ध्ति प्राध्यापको के प्रयासों की भी सराहना की।

Previous articleहरियाणा रोडवेज की हड़ताल
Next articleविधायक ने रटोली रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया