नैशनल पब्लिक स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

 प्रतियोगिता में २०० विद्यार्थियों ने  लिया हिस्सा
यमुनानगर। नैशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड़, यमुनानगर में विशेष प्रात:कालीन सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता ही सेवा के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से लगग २०० विद्यार्थियों ने  लिया इसमें विद्यार्थियों को तीन वर्गों में बाँटा गया था ।
20181001 081103 प्रथम वर्ग में विद्यालय की कक्षा तीसरी की छात्रा साँची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय वर्ग में हार्दिक, जिया और प्राची ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्रा  किया। तृतीय वर्ग में वंशिका ने पहला, नीलम ने दूसरा तथा रितिका ने तीसरा स्थान पाया । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री आरø एसø पुण्डीर, श्रीमती निर्मला, प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा गौतम तथा श्रीमती आरना उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा गौतम ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी छुपी हुई विलक्षण प्रतिभा उभर कर सामने आती है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए ।

Previous articleकेडेटों ने निकाली नशीले पदार्थ सेवन विरोधी जागरूकता रैली
Next articleमहात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा : विधायक